क्या दोगलेपन के बल पर और झूठ बोल बोलकर कोई पार्टी आज के सूचना क्रांति युग में चुनाव जीत सकती है?क्या कांग्रेस से सपा,बसपा,टीएमसी,रालोद आदि राजनीतिक दलों ने यही सीखा है?बेशर्म और झूठे प्रवक्ताओं को टीवी डिबेट्स में भेजकर जनता को बरगलाया जा सकता है?ढेर सारे चुनाव हारने के बाद कांग्रेस और कांग्रेस के बुद्धिमान सर्वेसर्वा को यह बात अब तक समझ में क्यूँ नहीं आई?क्या यह सलाहकारों की असफलता है?या बुद्धिमान सर्वेसर्वा की सीमित मस्तिष्कीय क्षमता का दोष?एक समय था जब लोग मनुस्मृति कुरान,इस्लाम, कांग्रेस,चाचा नेहरू,वीर सावरकर, बाबा साहब अंबेडकर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आदि के बारे में नहीं जानते थे।मगर आज ऐसा नहीं है।आज लोग झूठ बोलते हुए नेता का मज़ाक उड़ाते हैं।झूठ बोलने का शौक़ केवल कांग्रेसी कौल ब्राह्मण को ही नहीं दिल्ली के कड़कनाथ जी को भी है।आज कड़कनाथ जी गुजरात के विकास को लेकर झूठ पुराण बांचने में व्यस्त हैं।कुल मिलाकर आज के दौर में झूठ की हांडी नहीं चढ़ती।देश के लोगों को सच्चाई आसानी से उपलब्ध है।इसलिए झूठ पकड़ में आ ही जाता है।अब सुशांत सिन्हा, सुधीर चौधरी, प्रदीप सिंह,ओमकार चौधरी,डॉ रिज़वान अहमद जैसे लोग झूठ बोलने वालों की ऐसी तैसी करके रख देते हैं