जाट राजनीति के बुरे दिन

आज जाट राजनीति अपने सबसे बुरे दौर से गुज़र रही है।इसके लिए प्रमुख रूप से महान किसान नेता के पुत्र स्वर्गीय अजित सिंह की अदूरदर्शिता और राजनीतिक नपुंसकता ज़िम्मेदार है।अपनी सीमित सोच के कारण अजित सिंह अपने पिता की महान विरासत को पूरी तरह से मिट्टी में मिलाकर ही स्वर्गवासी हुए।वो जाटों की मानसिकता को समझने में और उसके अनुसार चलने में पूरी तरह से विफल रहे।जाट हमेशा अपने नेता को ऊँचाई पर और सम्मानित देखना चाहते हैं।अजित सिंह ने उन्हें पूरी तरह से निराश किया।इससे धीरे धीरे समझदार और जातीय गौरव के प्रति संवेदनशील जाट अजित सिंह से दूर होते गये।मगर इस प्रक्रिया में कई दशक लग गये।यही धीमापन जाट राजनीति के लिए घातक सिद्ध हुआ।दुख की बात यह है कि अजित सिंह के बेटे जयंत भी अपने पिता के ही नक़्शे कदम पर चल रहे हैं।उनके लिए उनके पिता एक सफाचट विरासत छोड़कर गये हैं।जयंत की सोच और हरकतों को देखकर तो यही लगता है कि लोकदल के नल में इसबार भी पानी नहीं आयेगा।
लोकदल की बुरी हालत और लाचारी का हाल यह रहा है कि चार सीटें पाने के लिए जयंत सिंह अखिलेश की चौखट पर चार दिन तक पड़े रहे थे,तब धूर्त्तता दिखाते हुए अखिलेश ने तीन सीटों की भीख दी थी।उन्होंने वो तीन सीटें लोकदल को दीं, जहाँ सपा को कोई कुत्ता भी नहीं पूछता था।इन तीनों सीटों का परिणाम चुनाव से पहले ही जानकार जान गये थे।
लोकदल का वोटों का प्रतिशत लगातार गिरता गया,मगर इसे लेकर बाप-बेटों को कोई चिंता या शर्म महसूस नहीं हुई,यह केवल जाटों को हुई।सभी लोगों का नेता बनना तो दूर अजित-जयंत जाटों के भी नेता नहीं बन पाये।
इसका परिणाम यह हुआ कि जाटों को लेकर सभी राजनीतिक दलों में एक लापरवाही का भाव उत्पन्न हो गया,उन्हें बिखरे हुए जाटों के वोटों से कोई लगाव नहीं रह गया।कोई भी अजित से गठबंधन के लिए लालायित नहीं रहता।मुज़फ्फरनगर दंगों और नकली किसान आंदोलन के समय भी अजित अथवा जयंत कोई जाटों सरीखा व्यवहार नहीं दिखा पाये।जयंत भी टिकैत की तरह मुस्लिमों के पीछे भागते नज़र आ रहे हैं।यह व्यवहार नब्बे फ़ीसदी जाटों को नापसंद है।
असमंजस और ऊहापोह की स्थिति ने ही जाट राजनीति का बेड़ा ग़र्क़ किया है।मगर अब धीरे धीरे यह स्थिति बदल रही है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नब्बे फ़ीसदी जाट आज भाजपा के साथ हैं।राष्ट्रवादी,देशभक्त और उच्चता पसंद जाटों को भाजपा  का व्यवहार सूट करता है।इसी स्थिति के कारण ही नक़ली किसान आंदोलन महत्वहीन होकर रह गया।केवल लोकदल के बीस फ़ीसदी लोगों ने ही टिकैत का पिछलग्गू बनना पसंद किया।राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय की आधारशिला रखकर,उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को बनाकर प्रधानमंत्री मोदी ने जाटों का दिल जीत लिया है।